दिल्ली मेरठ रोड पर सोमवार शाम से यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटनी शुरू हो जाएगी। हालांकि हाईवे से निकलने वाले यात्रियों को अभी एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हाईवे और दिल्ली रोड से बेरिकेडिंग हटा ली जाएगी। आज शाम से जहां हाईवे को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं भारी वाहनों के लिए बुधवार तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि 30 जुलाई की देरशाम तक मंदिरों में जलाभिषेक रहेगा। उसके बाद कावंड़िये घर चले जाएंगे। पुलिस हाईवे और दिल्ली रोड या अन्य स्थानों से से बेरिकेडिंग हटा लेगी।