फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात: मेरठ रेंज में 36 जुलूस, 34 हॉटस्पॉट चिह्नित, शांति के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बारावफात के जुलूस शांतिपूर्वक निकलवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
डीआईजी नैथानी ने बताया कि बारावफात पर कुल 36 जुलूस और 11 मजलिस आयोजित की जाएंगी। इनमें मेरठ में पांच जुलूस और छह मजलिस प्रस्तावित हैं। बुलंदशहर में 28 जुलूस और तीन मजलिस होंगी। हापुड़ में तीन जुलूस और दो मजलिस की जाएंगी। रेंज में कुल 34 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। मेरठ में 10, बुलंदशहर में 22 और हापुड़ में दो हॉटस्पॉट शामिल हैं। बारावफात का त्योहार 26 जुलाई को मनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने आयोजकों से वार्ता कर कार्यक्रमों के लिए समय सीमा निर्धारित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा के समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पिछले वर्षों के विवादित स्थानों का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशीलता दूर करने के लिए कार्रवाई करने को भी कहा गया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें