फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी की समस्याओं पर न्यायमूर्ति से मिले बार के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजित कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कचहरी की विभिन्न न्यायिक समस्याओं के समाधान की मांग की। न्यायमूर्ति ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

बार पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सिविल वादों में एकतरफा स्टे नहीं मिलता और लंबी तारीखें लगती हैं। जमानत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में भी देरी होती है, जिससे आरोपियों को बेवजह जेल में रहना पड़ता है। थानों से एफआईआर रिपोर्ट आने में भी काफी समय लगता है। न्यायिक अधिकारी तय समय पर अदालतों में नहीं बैठते, जिससे मुकदमों का निस्तारण प्रभावित होता है। अधिवक्ताओं को चेंबर न मिलने और 13 न्यायालय भवन में बंद पड़ी लिफ्ट की समस्या भी उठाई गई। कचहरी की सुरक्षा और पार्किंग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज शर्मा ने बताया कि न्यायमूर्ति अजित कुमार ने लगभग सवा घंटे चली वार्ता के बाद आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी निर्धारित समय पर अदालतों में बैठेंगे। स्टे और जमानत से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। थानों से रिपोर्ट न आने पर न्यायालय अग्रिम तिथि देने पर विचार करेंगी। न्यायमूर्ति ने मेरठ बार एसोसिएशन आकर अधिवक्ताओं से मिलने का भी वादा किया। इस मुलाकात के बाद अनुज शर्मा और परवेज आलम ने रजिस्ट्रार जनरल मंजीत श्योरन से भी भेंट की। उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल को मेरठ बार एसोसिएशन आने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें