फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट मामला : फिर बड़े आंदोलन की तैयारी, घर-घर किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- आवास विकास परिषद की कार्रवाई से नाराज हैं शास्त्रीनगर की महिलाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर की महिलाओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सेक्टर दो और तीन की महिलाओं ने घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने शास्त्रीनगर सेक्टर दो और तीन की गलियों में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। सभी महिलाएं सेक्टर दो में चल रहे धरने में शामिल हुईं।
इसके बाद यहां से जुलूस का रूप धारण करके बीना भार्गव, प्रीति, शालिनी गुप्ता, शीतल पुजानी, रंजना, सीमा सहित काफी महिलाएं सभी परिवारों को जगाने के लिए गलियों में निकली। सबकी लड़ाई एक है। सोओगे तो खोओगे, सबका साथ-सबका विकास, नहीं जागे तो कल हर घर पर होगा संकट, जैसे नारे लगाते हुए महिलाएं सभी को परिवारों को जागने और एकजुट होने का संदेश दे रही थी।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि अपने घरों को बचाने के लिए सभी को एकजुट मिलकर आवाज उठानी होगी। बगैर आंदोलन के न्याय मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर के सभी सेक्टर और ब्लॉक की जनता को आंदोलन के लिए जगाया जाएगा। जो परिवार अभी भी सोए हुए है, उनको शायद नहीं पता कि अगला नंबर उन्हीं का है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि आवास विकास परिषद से लड़ाई सामूहिक रूप से लड़ी जाएगी। तभी शास्त्रीनगर ही नहीं बल्कि पूरे शहर की जनता को स्थायी न्याय मिल सकेगा। महिलाओं ने कहा कि आवास विकास परिषद बार-बार नया तरीका बताकर जनता को गुमराह कर रहा है। सरकार और विभाग को जनता के हित में स्थायी समाधान तलाशना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें