फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोला झाल पर गंगनहर में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
जानीखुर्द। भोला झाल पर श्रद्धालु गणपति का विसर्जन करते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
दिनभर रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र स्थित भोला झाल पर मंगलवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगनहर में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
मंगलवार सुबह से ही मेरठ शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। विभिन्न पूजा समितियों और घरों में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा के रूप में झाल पर लाया गया। श्रद्धालुओं ने पहले भगवान गणेश की अंतिम आरती उतारी, मोदक व प्रसाद का वितरण किया और फिर अश्रुपूर्ण नेत्रों से बप्पा को जल में प्रवाहित कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ी भारी भीड़ और वाहनों के अचानक बढ़े दबाव के कारण भोला झाल और उसके आसपास के मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। पुल के दोनों ओर तथा मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय पुलिस को यातायात सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानीखुर्द। भोला झाल पर श्रद्धालु गणपति का विसर्जन करते हुए फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें