फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोल्हुओं पर हो रहा था प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग, नौ कोल्हू सील

विज्ञापन
लावड़- खरदौनी गांव में प्रतिबं​धित ईंधन का प्रयोग करने पर कोल्हू संचालक को नोटिस देती प्रदूषण व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़/मोदीपुरम। एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते ग्रैप का तीसरा चरण लागू है लेकिन खरदौनी गांव में संचालित कोल्हुओं पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग कर नियमों की अवहेलना की जा रही थी। शिकायत मिलने पर बुधवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने विद्युत विभाग और पुलिस बल के साथ नौ कोल्हुओं पर सील की कार्रवाई की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि कोल्हुओं पर प्रतिबंधित ईंधन के प्रयोग की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी। बुधवार को एक टीम बनाकर खरदौनी भेजी गई। टीम के साथ विद्युत विभाग की टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम को खरदौनी गांव निवासी फरमान, हनीफ, महताब, संजय, शादाब, गुलफाम, गुफरान, आसिफ व मसूरी निवासी सुंदर के कोल्हुओं पर प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग मिला। टीम ने कोल्हुओं पर सील की कार्रवाई की। साथ ही विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि सील तोड़कर कोल्हुओं का संचालन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें