फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों, डाकघरों में व्यवस्थाएं चौपट, एटीएम ठप

Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार का नोट बंद होने के बाद दूसरे दिन बैंकों पर और ज्यादा भीड़ उमड़ने से सारे इंतजाम चौपट हो गए। कई बैंकों में दोपहर तक ही कैश खत्म हो गया। वहीं, कुछ बैंक शाम पांच बजे से पहले ही बंद कर दिए गए। अधिकतर एटीएम पर कैश नहीं पहुंचने से लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। डाकघरों पर भी लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस को लाठियां फटकारकर स्थिति काबू में करनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से बैंकों में नोट बदलने, जमा करने और निकालने का काम शुरू हुआ था। अनुमान था कि शुक्रवार को कुछ लोड कम हो जाएगा। लेकिन, स्थिति और ज्यादा विकट हो गई। सुबह से ही बैंकों पर लोगों की लाइनें लग गईं। अधिकतर बैंकों पर हंगामे की स्थिति रही। इलाहाबाद बैंक अहमदनगर रोड शाखा पर लोगों ने हंगामा किया। यहां पांच बजे के बाद पैसे जमा करने से इनकार करने पर लोगों का गुस्सा फूटा। यूनियन बैंक आरजी कॉलेज पर कई बार हंगामा हुआ। पीएनबी मोहकमपुर पर पांच बजे ताला बंद करने पर लोग भड़क गए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत किया।
उधर, इलाहाबाद बैंक की कैंट शाखा पर भीतर से बाहर तक लंबी लाइन लगी रही। यहां महिला ग्राहकों की संख्या ज्यादा होने के कारण अलग से उनकी दो लाइनें बनाई गईं। यही हाल ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड का रहा। शहर का कोई भी ऐसा बैंक नहीं रहा, जहां हंगामा न हुआ हो।
विज्ञापन


चंद एटीएम से ही निकला कैश
शुक्रवार से एटीएम भी चालू होने थे। लेकिन, कैश न पहुंचने से अधिकांश जगह एटीएम बंद ही रहे। ऐसे में लोग यहां से मायूस लौटे। जिन एटीएम पर कैश डाला गया, वहां इस कदर भीड़ उमड़ी कि दोपहर तक  खाली हो गए। मोहकमपुर सिंडिकेट बैंक स्थित एटीएम में 15 लाख रुपये लोड किए गए थे, जो दोपहर तक  खत्म हो गए। शाम को फिर से एटीएम में कैश लोड किया गया। बेगमपुल क्षेत्र में अधिकतर एटीएम ठप ही रहे।

डाकघरों पर हुआ बखेड़ा
शुक्रवार को डाकघरों पर भी नोट पहुंचने की सूचना पर भीड़ जुट गई। घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर पर आलम यह रहा कि  सड़क पर दोनाें तरफ लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगा तो पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी और कई बार यहां लाठियां भी फटकारी गईं। छोटे डाकघरों पर भी लाइन लगी रही। दिल्ली रोड डाकघर पर लोगाें ने खूब नोट जमा किए तो गांधी आश्रम पर भी यही हाल रहा। उधर, पीवीवीएनएल के बिलिंग काउंटर पर जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार दिन भर
540 करोड़ रुपये जमा हुए 1.70 लाख बैंक खातों में
47 करोड़ रुपये एक्सचेंज किए 1.20 लाख लोगों ने
45 करोड़ रुपये 80 हजार खातों से कैश के रूप में निकाले
01 लाख से ज्यादा नकदी भी जमा की गई कुछ बैंकों में
01 करोड़ रुपये बदले गए जिले के सभी डाकखानों में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें