फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल: पहले दिन 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित, आज डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Sat, 01 Feb 2020 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर उठाई वेतन वृद्धि की मांग
  • इलाहाबाद बैंक पर कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
bank strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेतन वृद्धि की मांग लेकर यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन) के नेतृत्व में सभी सरकारी बैंक शाखाओं के कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। मॉल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक पर प्रदर्शन हुआ। शहर में विभिन्न सरकारी बैंकों की लगभग 450 शाखाओं में एक दिन की हड़ताल से 700 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन सचिव मेरठ प्रशांत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को स्पेशल पे का टर्मिनल बेनिफिट मिलना चाहिए। बेसिक पे में ही स्पेशल पे दी जानी चाहिए। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य चंद्र मोहन गौतम ने कहा कि कर्मचारियों की पांच दिन की वर्किंग होनी चाहिए।

ऑल इंडिया ओरियंटल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार महेंद्रू ने कहा कि वेतन समझौता एक नवंबर 2017 से लागू होना चाहिए था। पहली समझौता बैठक में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी वह भी एक साल बाद लागू हुई। दो साल से अधिक समय होने के बाद भी समझौता लागू नहीं किया गया।

कर्मचारियों द्वारा 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। साथ ही बढ़ोतरी को स्पेशल पे रूप में न किया जाए, क्योंकि इसका लाभ पेंशनर्स को नहीं मिल पाता। शहर में प्रतिदिन लगभग 700 करोड़ का कारोबार होता है। इस दौरान ललित कुमार, केके अग्रवाल, धर्मवीर, ओमवीर, कृष्ण कुमार, राजीव रंजन, बीडी तिवारी, आरके शर्मा, एके सिंह आदि मौजूद रहे। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, यूनियन बैंक, ओरियंटल, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक, युनाइटेड बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, आंध्रा बैंक, कारपोरेशन बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंघ बैंक आदि के कर्मचारी स्ट्राइक में शामिल हुए।

bank strike - फोटो : अमर उजाला
मार्च में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च में 8 से 15 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। 8 मार्च को रविवार है। 9 और 10 मार्च को होली की छुट्टी होगी, 11 से 13 मार्च तक बैंकों की स्ट्राइक रहेगी। 14 मार्च को द्वितीय शनिवार और 15 को रविवार होगा।  

आज डीएम को देंगे ज्ञापन
ऑल इंडिया ओरियंटल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार महेंद्रू ने बताया कि स्ट्राइक के दूसरे दिन शनिवार को ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में प्रदर्शन होगा। यूनियन पदाधिकारी और बैंक कर्मचारी पूर्वाह्न 11 बजे से स्ट्राइक शुरू करेंगे। बैंक कर्मचारी डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

बाजार सूने, विवाह की शॉपिंग प्रभावित
बैंक कर्मचारियों की स्ट्राइक के चलते पहले दिन एटीएम सुविधाएं ठप हो गई। व्यापारियों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ा। एक तरफ पेमेंट रुकने के कारण स्टॉक नहीं आया। साथ ही बैंक बंद और कैश न होने के कारण ग्राहक भी दुकान पर नहीं पहुंचे। ऐसे में विवाह आदि के लिए शॉपिंग करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

आम दिनों के मुकाबले बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या घटकर 25 प्रतिशत रह गई। सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल, सदर और शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंचे। विवाह आदि की शॉपिंग भी एटीएम में कैश न होने के कारण प्रभावित हुई। छोटे व्यापारियों को भी असुविधा हुई। जिन दुकानों पर कार्ड स्वैप की सुविधा थी वहां ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

बैंक स्ट्राइक के चलते सर्वाधिक समस्या का सामना व्यापारियों ने किया। उधर, सदर, कंकरखेड़ा, दिल्ली रोड, गढ़ रोड आदि स्थानों के ज्यादातर एटीएम में नो कैश रहा। एसबीआई और पीएनबी के कुछ एटीएम में दोपहर बाद कुछ बैंकों के एटीएम में कैश उपलब्ध हो पाया। हालांकि प्राइवेट बैंक के एटीएम में शाम तक कैश खाली हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें