फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केनरा बैंक के ऋण शिविर में 21.78 करोड़ के स्वीकृति पत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ओर से बुधवार को एसीसी परिसर में विशाल ऋण शिविर लगाया गया। शिविर में कृषि, खुदरा और एमएसएमई क्षेत्र के लिए कुल 21.78 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र मौके पर ही वितरित किए गए।
विज्ञापन

देहरादून सर्किल कार्यालय के डीजीएम एम गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। नाबार्ड से भावना जैन, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के डीजीएम विकास कुमार यादव, एजीएम चंपक और एजीएम बिपिन मोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में मंडलीय प्रबंधक प्रियमवदा, विकास और अनमोल ने ग्राहकों को गृह, वाहन, शिक्षा, व्यवसाय, कृषि और एमएसएमई ऋण योजनाओं की जानकारी दी। सरकारी योजनाओं, खाद्य प्रसंस्करण और शीतगृह से जुड़ी योजनाओं के लिए भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें