फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीटीवी में कैद हुए बैंक में सेंध लगाने वाले

Fri, 15 May 2026 06:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस बैंक में हुआ था चोरी का प्रयास, तीन टीमें तलाश में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/दौराला। एटूजेड कॉलोनी गेट नंबर दो के पास स्थित जना स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग स्तर पर काम कर रही हैं। पुलिस आसपास के साथ-साथ हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जो रात के समय बैंक के पीछे की दीवार में कुंबल कर अंदर घुसे थे। दोनों ने चेहरे ढके थे और अपने साथ औजार भी लाए थे। काफी देर तक उन्होंने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद भाग गए। चोरों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। उन्होंने बैंक के पिछले हिस्से को निशाना बनाया, जहां अंधेरा अधिक रहता है और आवाजाही कम होती है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की एक टीम संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के गांवों और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, जबकि दूसरी टीम हाईवे पर लगे कैमरों के जरिए बदमाशों के आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है। तीसरी टीम स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें