मेरठ में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा और उसके तीन साथियों को बंगलुरु पुलिस रिमांड पर लेकर मेरठ आएगी। उनसे निशानदेही पर पिस्टल आदि भी बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
बंगलुरु के शेषद्रिपुरम थाना क्षेत्र के रहने वाले प्लाईवुड कारोबारी के पास आठ जुलाई को कॉल आया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर बेटे को अगवा करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
व्यापारी ने बंगलुरु में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच सेंट्रल डिविजन और सेंट्रल क्राइम ब्रांच को दी गई। इस मामले में बंगलुरु पुलिस ने दिल्ली से मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अमित मरिंडा, कैलाशपुरी निवासी वंश सचदेवा, शीशपाल उर्फ मोंटी निवासी संजय नगर और रिजवान निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। अमित मरिंडा के खिलाफ कई मुकदमे नौचंदी और मेडिकल थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
बंगलुरु पुलिस ने तीनों मेरठ के आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड पुलिस से मांगा है, ताकि इन पर सख्त कानून शिकंजा कसा जा सके।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बेंगलुरू के व्यापारी रफीक का प्लाईवुड व्यापारी से लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उसने अमित मरिंडा के साथ मिलकर फिरौती मांगने की योजना बनाई। अमित मरिंडा ने अपना नेटवर्क मेरठ से दिल्ली होते हुए बंगलुरु तक बना लिया है।