फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य कीमती सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात में चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हिमाचल प्रदेश की महिला गीतिका सूद की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में चोरी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस केस दर्ज के बाद मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला निवासी गीतिका सूद ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह मंगलवार को ईवज चौराहे पर एक अस्पताल में दवाई लेने के लिए रुक गई थी। उसने अपनी कार अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद वह दवाई लेकर बाहर निकली तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है। कार की पिछली सीट पर रखा लैपटॉप का बैग व अन्य कीमती सामान गायब है। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। चोर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें