मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को बंद की घोषणा की गई है। बंद का आह्वान हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया है। इसमें विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक राजनीतिक संगठनों और चिकित्सकों आदि का समर्थन मिला है।
बंद को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। बंद के दौरान शहर के स्कूल, कॉलेज, डॉक्टरों की ओपीडी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी, फल मंडी, कोचिंग सेंटर, शोरूम, दुकानें, ई-रिक्शा, ट्रक और ट्रांसपोर्ट वाहन पूरी तरह बंद रखने का आह्वान किया गया है। समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिन जिलों में बंद रहेगा उनमें मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मुरादाबाद, संभल और बरेली आदि जिले शामिल हैं। सभी जिलों में कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
बच्चा पार्क पर 17 दिसंबर को हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बंद का समर्थन करते संयुक्त व्यापार स
बच्चा पार्क पर 17 दिसंबर को हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बंद का समर्थन करते संयुक्त व्यापार स
बच्चा पार्क पर 17 दिसंबर को हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बंद का समर्थन करते संयुक्त व्यापार स