फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में तैयार हुई कार्यसमिति की कार्ययोजना   

Sun, 12 Aug 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले शनिवार को एक होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में कार्यसमिति की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा के बाद इस बात पर जोर दिया गया कि कार्यसमिति से इन प्रस्तावों को स्वीकृत कराने के साथ प्रभावी तरीके से प्रदेश में लागू भी कराया जाए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यसमिति की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को प्रस्तुत किया। प्रत्येक बिंदु पर उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से रायशुमारी की। इस दौरान कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के हिसाब से वर्तमान माहौल को देखते हुए सुझाव दिए, जिस पर चर्चा के बाद आम सहमति बनने पर कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया। 
करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यसमिति की बैठक में हमारा पूरा फोकस लोकसभा चुनाव 2019 है। इसलिए इस बैठक का संदेश पूरी तरह सकारात्मक और प्रभावी जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्याें के साथ विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें