फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्ट

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यातायात पुलिस ने दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर्व को लेकर महानगर के बाजारों में भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा दी है। ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। भैयादूज तक रूट डायवर्ट प्लान लागू रहेगा। एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाया गया है। यह वाहन बाईपास से होकर जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन लेकर शहर में आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन मार्गों से जाएंगे भारी वाहन
देहरादून की तरफ यमुनानगर व अंबाला जाने वाले वाहन गागलहेड़ी बाईपास कट से होकर जाएंगे। अंबाला की तरफ से देहरादून व हरिद्वार जाने वाले वाहन सरसावा में बाईपास से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- रामपुर मनिहारान से देहरादून जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
- नागल व लाखनौर से उत्तराखंड़ जाने वाले वाहन लखनौर में बाईपास से होकर जाएंगे।
- गंगोह की तरफ से शहर आने वाले भारी वाहनों को मानकमऊ चौकी पर ही रोक दिया जाएगा।
- देहरादून रोड स्थित चौकी राकेश केमिकल से महानगर में किसी बड़े वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
- नेरूह मार्केट, चौक फव्वारा, दालमंडी पुल की तरफ चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
- महानगर के भीड़भाड़ वाले बाजार और इलाकों चौपहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें