फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनतेरस पर धनवर्षा, बारिश के बावजूद गुलजार रहे बाजार

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धनतेरस पर बारिश के बीच बाजार में खूब धनवर्षा हुई। बाजारों में रौनक रही। जिले में चौपहिया और दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, गिफ्ट आइटम, कपड़ों, ड्राइफूट और मिठाई का कारोबार में भी भारी इजाफा हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खुले रहे और लोग खरीदारी करते रहे। महानगर में नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, सराफा बाजार, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, हकीतनगर और नुमाइशकैंप के बाजारों में रौनक रही। लोगों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। सुबह से बारिश होने के बाद भी बाजार गुलजार रहे और लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

वाहनों के कारोबार को मिली संजीवनी
जिले भर में ऑटो मोबाइल कारोबार को संजीवनी मिली है। दिल्ली रोड स्थित ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां 200 दुपहिया और 50 चौपहिया वाहन बिके हैं। ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि उनके यहां 400 दुपहिया वाहन बिके हैं। लोगों ने वाहनों की एडवांस बुकिंग कराई थी।
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने को उमड़ी भीड़।
जिले भर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने को सुबह से ही लोगों की दुकान पर भीड़ रही। लोगों ने वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलसीडी, गीजर, हीटर, एसी अनेक इलेक्ट्रॉनिक का सामान बिका है। अंबाला रोड के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी बलजीत सिंह चावला ने बताया कि धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार उम्मीद से बढ़कर रहा है।
विज्ञापन

चमका सराफा और बर्तनों का कारोबार
धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुरू माना जाता है। सराफा बाजार व कोर्ट रोड स्थित सराफा कारोबारियों की दुकानों पर भीड़ रही। इनमें सबसे ज्यादा बिक्री मां लक्ष्मी-गणेश के चांदी व सोने के सिक्कों की हुई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के जेवरातों की भी जमकर बिक्री हुई है। सराफा बाजार के कारोबारी रामराजीव सिंघल और कोर्ट रोड के व्यापारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा सराफा कारोबार अच्छा रहा है। चांदी व सोने के सिक्के खरीदने के लिए आर्डर पर तैयार कराए गए जेवरात भी लोगों ने खरीदे हैं। वहीं, जिले भर में बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न प्रकार के बर्तन खरीदे हैं। कोर्ट रोड के बर्तन कारोबारी राजीव मल्होत्रा ने पिछले दिनों की अपेक्षा धनतेरस पर कारोबार बेहद अच्छा कारोबार रहा है।
गिफ्ट आइटम, मिठाई और पूजन सामग्री दुकानों पर रही भीड़
जिले भर में गिफ्ट आइटम, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मिठाई की अपेक्षा ग्राहकों ने गिफ्ट आइटम ज्यादा खरीदते हुए दिखे हैं। इनके क्राकरी सेट, बर्तनों का सेट, पेय पदार्थ, चाकलेट पैक, ड्राइफ्रूट की खरीदारी हुई। इसके अलावा मिठाई भी बिकी है। दीपावली के लिए लोगों ने पूजन की सामग्री भी खरीदी है।
कपड़ों, फूलों और सजावट का सामान भी बिका
महानगर सहित जिले भर में कपड़ों, फूलों, सजावट के सामान की दुकानों पर भी बड़ी संख्या में ग्राहक नजर आए। कपड़ा कारोबारी अमन गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर कपड़े के व्यापार में 70 फीसदी इजाफा हुआ है। जोगियान पुल के फूल कारोबारी राशिद खान ने बताया कि गेंदा, गुलाब और कमल के फूल लोगों ने खरीदे हैं। वहीं, लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटें, कंडील, सजावट की झालरें, लेजर लाइटें, लड़ियों का जाल खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें