फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीएलएड परीक्षा में वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र बनाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में होगी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, मेरठ में 28,479 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की सितंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर सख्त मानक तय किए हैं। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित नहीं किया जाएगा। केंद्र ऐसे राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों को ही बनाया जाएगा, जिनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज राजेंद्र प्रताप ने मेरठ समेत प्रदेश के सभी उप शिक्षा निदेशकों और डायट प्राचार्यों को परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्र जनपद मुख्यालय पर या ऐसी जगह होने चाहिए, जहां अभ्यर्थियों को पहुंचने में परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र की न्यूनतम क्षमता 500 परीक्षार्थियों की निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सुविधाएं नहीं तो केंद्र नहीं
प्रस्तावित केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पेयजल, जनरेटर और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध होना अनिवार्य है। विद्यालय की चाहरदीवारी और मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट भी होना चाहिए। केंद्र मुख्य मार्ग या पक्के संपर्क मार्ग से जुड़ा होना जरूरी है।
शिकायत वाले केंद्रों पर भी रोक
जिन विद्यालयों में पूर्व की किसी परीक्षा के दौरान अनियमितता या अन्य शिकायत मिली हो, उन्हें केंद्र के लिए प्रस्तावित नहीं किया जाएगा। सचिव ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा खुले स्थान पर तंबू या कनात लगाकर नहीं कराई जाएगी। ऐसी स्थिति मिलने पर डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

मेरठ में 28,479 अभ्यर्थी
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रदेश के 68 जिलों में होगी। इसमें 3,03,732 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि मेरठ में 20,168 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रदेश के 1,82,350 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेरठ में इसकी परीक्षा के लिए 8,311 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें