फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बामसेफ के भारत मुक्ति मोर्चा ने मार्च निकालकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बामसेफ के भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा एवं अल्पसंख्यक विकास समिति ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क से मार्च निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भारत मुक्ति मोर्चा के राहुल कुमार ने बताया कि बामसेफ का 42वां संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन एवं भारत मुक्ति मोर्चा का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन ओडिशा के कटक में 26 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित था। सभी अनुमतियां प्राप्त कर ली गई थीं, लेकिन आयोजन से मात्र दो दिन पहले प्रशासन ने अनुमति अचानक निरस्त कर दी। इस फैसले के विरोध में देश भर के 726 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
अल्पसंख्यक विकास समिति के अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रकाश ए. प्रसाद, एडवोकेट राहुल कुमार, हरीश गौतम, बुद्ध प्रकाश, आशीष मैसी, मिनहाज रिजवी, अक्षय धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें