फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान मजदूर संगठन का एडीएमएफ कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत संवाद
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव और जिला अध्यक्ष युवा अंशुल तोमर के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने एडीएमएफ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने एडीएमएफ सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन देकर बताया कि तेजगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक और रॉयल फूड कारपोरेशन के बीच एक वाद एडीएमएफ के यहां चल रहा है। इसमें बैंक के द्वारा ग्राहक का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया। लोन के नाम पर ग्राहक का शोषण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस मामले की जांच एसपीसिटी के द्वारा की जा रही है, लेकिन बैंक की ओर से जांच में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एडीएफएफ से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने और ग्राहक के न्याय दिलाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोन जमा करने के बावजूद ग्राहक को पेरशान किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष युवा राहुल कुशवाह, बिट्टू, राकेश, टीनू, संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज पुुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें