- मवाना रोड स्थित एमआईईटी में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ के बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ओवरऑल विजेता रहा। ब्रह्मा देवी बालिका विद्यापीठ हापुड़ दूसरे तो सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून दूसरा रनर-अप रहा। प्रतियोगिता में देहरादून और नोएडा रीजन के 250 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के 1200 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया।
टीम परिणाम (10 मीटर एयर राइफल)
अंडर 14 (बालक):
द हैजलमून स्कूल, बिजनौर 1065 अंक के साथ स्वर्ण पदक
अंडर-14 (बालिका) वर्ग में ब्राह्म देवी एसबीवी, हापुड़ 1071 अंक के साथ स्वर्ण पदक
बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर, मेरठ 1052 अंक के साथ रजत पदक
अंडर 17 (बालक): ज्ञान श्री स्कूल नोएडा 1160 के साथ स्वर्ण पदक
अंडर 17 (बालिका) मानव रचना इंटरनेशनल, नोएडा 1128 अंक के साथ स्वर्ण पदक
अंडर 19 (बालक) डीपीएस, सहारनपुर ने 1134 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। बालेराम बृजभूषण, मेरठ ने 1131 अंक के साथ रजत पदक जीता।
अंडर 19 (बालिका) में ब्राह्म देवी एसबीवी, हापुड़ ने 1148 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। इंडिविजुअल एयर राइफल विजेता
अंडर 14 बॉयज में संकल्प शुक्ला (नोएडा) ने 375 अंक प्राप्त किए।
अंडर 14 गर्ल्स महिला में हापुड़ की सौम्या त्यागी 388 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। मेरठ की सिया ने 371 अंक प्राप्त किए।
अंडर-17 पुरुष में हरिद्वार के तनिष्क और माही वर्ग में आगरा की खुशी पहले स्थान पर रही।
अंडर-19 पुरुष में आयुष्मान पुंडीर 393 के साथ और महिला वर्ग में कृतिका राणा (देहरादून) 386 अंक के साथ पहले स्थान पर रही।
टीम परिणाम (10 मीटर एयर पिस्टल)
अंडर 14 पुरुष में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल पहले, महिला में गौरस इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा पहले स्थान पर रहा। 937 अंक के साथ बालेराम बृजभूषण, मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 पुरुष में दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ 1096 अंक के साथ पहले, एमआईईटी पब्लिक स्कूल 1094 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 महिला में बालेराम बृजभूषण मेरठ 1079 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। अंडर 19 पुरुष में एसएमएस दत्ता मेमोरियल स्कूल खटीमा पहले, अंडर 19 महिला वर्ग में बालेराम बृजभूषण मेरठ 1074 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।
इंडिविजुअल एयर पिस्टल विजेता
अंडर 14 पुरुष
1. विजयनश चौधरी (नेहरू वर्ल्ड स्कूल) – 370
2. रचित पुंडीर (आर्मी पब्लिक स्कूल, मेरठ) – 366
अंडर 14 गर्ल्स:
1. करिका उपाध्याय (कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, नोएडा) – 371
2. राघवी सिरोही (पुलिस मॉडर्न स्कूल, मेरठ) – 363
अंडर 17 गर्ल्स:
1. अक्षिता शर्मा (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा) – 373
2. प्रियांशी पूर्वा (द खैतान स्कूल, नोएडा) – 373
अंडर-19 बॉयज:
1. ओजस्वी भारद्वाज (इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, बागपत) – 381
2. अरनव सक्सेना (एसएमएस दत्ता, खटीमा) – 380
अंडर 19 गर्ल्स
1. अक्षिता (सराफ पब्लिक स्कूल, खटीमा) – 381
2. कंगना शर्मा (कोठारी इंटरनेशनल, नोएडा) – 369