फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बास्केटबाल और बैडमिंटन में बालेराम स्कूल का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नोएडा के भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती की ओर से आयोजित 38वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिरों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय की अंडर-19 बालिका टीम में दिव्यांशी चौहान, आशी चौहान और तन्वी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व राज ने एकल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में देव ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली के हरिनगर में होने वाली राष्ट्रीय विद्या भारती बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय एवं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 बालिका और अंडर-17 बालिका वर्ग में टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में द्वितीय और अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बैडमिंटन कोच नीरज कुमार सोम और बास्केटबाल कोच चांदनी नेगी के मार्गदर्शन की भी सराहना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा और प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें