फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

विज्ञापन
सरधना। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
विज्ञापन
- साफ-सफाई, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कुर्बानी स्थलों पर साफ-सफाई, जल निकासी और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बकरीद भाईचारे और बलिदान का पर्व है, जिसे सभी समुदायों को मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की उत्तेजक गतिविधि से बचने की अपील की। एसडीएम ने पालिका ईओ दीपिका शुक्ला और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप को लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान शहर काजी मुफ्ती शाकिर, मशकूर खान, एडवोकेट आरिफ, सूर्यदेव त्यागी, प्रीतीश, समर कुरैशी, पंकज जैन, आफताब अंसारी, ललित गुप्ता, शावेज अंसारी, इमरान ठाकुर, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें