बजरंग दल के कार्यकर्ताओं युवक की पिटाई करते
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर दो युवकों की धुनाई कर दी। दोनों युवकों को बंधक बनाकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि दोनों युवक पांच लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए बहका रहे थे।
वहीं, आरोपी पक्ष की पैरवी करने पहुंचे ईसाई समाज के लोगों ने भी अपना पक्ष रखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने देर रात दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विकास एनक्लेव, रोहटा रोड निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि वह समाचार पत्र वितरण का काम करते हैं। बुधवार सुबह जतिन जोजफ और शिरीष नाम के दो युवक उनके घर पर पहुंचे। दोनों ने उन्हें बताया कि वह प्रभु यीशु के संदेश को जगत में फैला रहे हैं। आज समाज में बुराई चरम सीमा पर पहुंच गई है। कलियुग में हर कोई बुराई की ओर दौड़ रहा है। वे अपनी संस्था यहोबा के साक्षी की ओर से जगह-जगह समागम कराते हैं। पवन गुप्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों युवकों ने उनसे कहा कि पांच लाख रुपये लेकर अपना धर्मपरिवर्तन कर लिजिए। इसके बाद पवन गुप्ता ने इसकी सूचना बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर को दे दी। बलराज डूंगर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को घर में बंधक बना लिया। दोनों की धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। पवन गुप्ता ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। अभी मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवकों ने बंधक बनाकर किया किशोरी से गैंगरेप, जबरन मांस...