फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर दो युवकों को धुना

Fri, 22 Sep 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं युवक की पिटाई करते
विज्ञापन
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर दो युवकों की धुनाई कर दी। दोनों युवकों को बंधक बनाकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि दोनों युवक पांच लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए बहका रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं, आरोपी पक्ष की पैरवी करने पहुंचे ईसाई समाज के लोगों ने भी अपना पक्ष रखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने देर रात दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विकास एनक्लेव, रोहटा रोड निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि वह समाचार पत्र वितरण का काम करते हैं। बुधवार सुबह जतिन जोजफ और शिरीष नाम के दो युवक उनके घर पर पहुंचे। दोनों ने उन्हें बताया कि वह प्रभु यीशु के संदेश को जगत में फैला रहे हैं। आज समाज में बुराई चरम सीमा पर पहुंच गई है। कलियुग में हर कोई बुराई की ओर दौड़ रहा है। वे अपनी संस्था यहोबा के साक्षी की ओर से जगह-जगह समागम कराते हैं। पवन गुप्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों युवकों ने उनसे कहा कि पांच लाख रुपये लेकर अपना धर्मपरिवर्तन कर लिजिए। इसके बाद पवन गुप्ता ने इसकी सूचना बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर को दे दी। बलराज डूंगर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को घर में बंधक बना लिया। दोनों की धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। पवन गुप्ता ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। अभी मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवकों ने बंधक बनाकर किया किशोरी से गैंगरेप, जबरन मांस...
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की ओर से भी दी गई है तहरीर

पिटाई का विरोध करता युवक
आरोपी पक्ष की ओर से एमएस मैथ्यू, विनोद कुमार, संजय सिंघल, संजय थाने पहुंचे और पवन गुप्ता व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ युवकों को बंधक बनाकर पीटने व उनके मोबाइल व टैबलेट लूटने की तहरीर दी। एमएस मैथ्यू ने कहा कि उनकी यहोबा के साक्षी एक संस्था है। यह संस्था किसी का कोई धर्मपरिवर्तन नहीं कराती। बस प्रभु यीशु के संदेश को जगत में फैलाने के लिए कहीं पर भी समागम कराती है। विकास एनक्लेव में भी समागम कराने के लिए दोनों युवक पवन गुप्ता के घर गए थे और उन्हें समागम के बारे में बताकर समागम कराने की अनुमति मांग रहे थे। उन पर पांच लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप निराधार है।   

पांच लाख की बात पर टालमटोल करने लगे पवन गुप्ता 
थाने में जब मीडियाकर्मी पवन गुप्ता से मामले की जानकारी ले रहे थे तो पांच लाख रुपये के प्रलोभन देने की बात पर कभी हां तो कभी ना करने लगे। कभी कहा कि समागम कराने के पांच लाख रुपये दे रहे थे तो कभी कहा कि धर्मपरिवर्तन करने के लिए दे रहे थे। बाद में कहा कि तहरीर में सब कुछ लिखकर दे दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें