फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होटल हारमनी इन में कैसीनो पार्टी पकड़ने के मामले में भाजपा नेता नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों की अंतरिम जमानत पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। विवेचना में सहयोग नहीं करने पर जमानत निरस्त भी हो सकती है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नौचंदी थाने के गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, साझेदार राजेश मिगलानी निवासी सम्राट पैलेस (हैंडलूम व्यापारी) राजेश जुनेजा निवासी सोतीगंज (मेटल कारोबारी) अशोक तनेजा निवासी पंचवटी परतापुर (गुब्बारा फैक्टरी) और अमित चांदना निवासी बेगमबाग (मोटर के तार की ट्रेडिंग) समेत 15 लोगों को नामजद किया था।
नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों की अंतरिम जमानत पर चार नवंबर की तिथि लगी हुई है। विवेचना में आरोपियों द्वारा सहयोग नहीं करने पर इनकी जमानत खारिज भी हो सकती है। साथ ही मौके की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली थी। उसकी डीवीआर को पुलिस ने एक्सपर्ट से खुलवा लिया है, जबकि होटल स्वामी की तरफ से उसका पासवर्ड नहीं दिया गया। फुटेज से पुलिस कसीनो खेलने जाने वाले लोगों की एंट्री फीस के बारे में जानकारी जुटा रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आ सके है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विवेचना में आरोपी सहयोग नहीं कर रहे है। कोर्ट में सभी साक्ष्य पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन




फरार आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए एलआईयू को लगाया
फरार आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए एसएसपी ने एलआईयू की टीम को भी लगाया है। वह भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा गगन गुप्ता और उर्फ बब्बल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार मिला।



आज टल सकती है सुनवाई
हारमनी इन होटल के मामले में तिथि आज की लगी हुई है। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर वकील आज हड़ताल पर रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि आज सुनवाई टल सकती है। आगे की तिथि लग सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें