फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी युवकों की नारेबाजी, भाजपाइयों ने जमकर पीटा

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित सभा में भाजपाइयों ने कुछ प्रदर्शनकारी युवकों की पिटाई कर दी। सभा में जिस समय फोन से राजनाथ का संबोधन चल रहा था, उसी दौरान इन युवकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवकों ने एसएससी हाय-हाय के नारे लगाए तो भाजपाइयों ने इसे गृहमंत्री के खिलाफ मान लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले कुर्सियां चलाईं, फिर युवकों को दौड़ा लिया। बाद में इन युवकों ने भाजपा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी युवक राज सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी राजीव नगर पलवल (हरियाणा) और उसके साथियों ने बताया कि केंद्र में वर्ष-2011 में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय एसएससी जीडी की भर्ती हुई थी। आरोप है कि उसमें भ्रष्टाचार हुआ था। फिजिकल, मेडिकल और लिखित परीक्षा में 28 से 35 फीसदी अंक लाने वाले युवाओं का चयन हुआ और उनके 60 से 65 प्रतिशत अंक होने के बाद भी वे वंचित रह गए। वे भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर वे कई माह तक इलाहाबाद में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। 84 दिनों से वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। कई बार गृहमंत्री से मुलाकात भी की, लेकिन हर बार आश्वासन मिला। उन्हें गृहमंत्री के कंकरखेड़ा आने की सूचना मिली, तो वे अपने करीब 125 साथियों के साथ यहां पहुंच गए। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति भी ली थी। वे चाहते थे कि गृहमंत्री को अपना मांग पत्र सौंपें, ताकि उनकी मांग पूरी हो। यहां जब उन्हें पता चला कि गृहमंत्री नहीं आ रहे हैं तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर भड़के भाजपाइयों ने युवकों पर कुर्सियां चला दीं। भाजपाइयों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस से छीनकर पीटा गया। भाजपाइयों ने जब ज्यादा मारपीट कर दी तो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बीच में कूदे और कार्यकर्ताओं को समझाया। युवक को बचाकर पुलिस कंकरखेड़ा थाने ले गई, जहां उसने साथियों के साथ प्रदर्शन किया। थाने में प्रदर्शन करने वालों में रोहित कुमार, ललित कुमार, अरुण, अक्षय, राहुल, अंकित शर्मा, राज कुमार, गोपाल, हरवीर सिंह, अरुण यादव, विकास राठी, अनिल कुमार, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

बेबस नजर आई पुलिस
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसर कई दिनों से स्थल का जायजा ले रहे थे और पुख्ता बंदोबस्त का दावा कर रहे थे।  रैली स्थल पर युवाओं ने नारेबाजी शुरू की, उन्हें वहां पर मौजूद भाजपाइयों ने घेर लिया। आलम यह था कि पुलिस बेबस नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें