फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागड़ी समाज ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

Sat, 14 Feb 2026 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुल्हेड़ा में समाज के होली मिलन समारोह में उड़ाया रंग-गुलाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में बागड़ी समाज ने होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों व रंगों की होली खेली। समाज के लोगों से एकजुट रहने और एक दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश ने की। इसकी मुख्य अतिथि कविता खटीक रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मोघा, सरसावा नगर पंचायत चेयरमैन कोमल पंवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का फूलमालाएं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉ. फल कुमार पंवार ने किया। वक्ताओं ने समाज के संगठन, शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मान समारोह में सिल्वर मेडल विजेता वनिका बागड़ी सहित शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कविता खटीक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। डॉ. फल कुमार पंवार ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का माध्यम है। समारोह आपसी सौहार्द, रंग-गुलाल और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें