फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी में वीडियो बनाने को लेकर तनाव, दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक को पीटा, फोर्स तैनात

Fri, 14 Dec 2018 08:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में हिलवाड़ी गांव में गुरुवार रात एक युवक की घुड़चढ़ी के दौरान दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा वीडियो बनाने पर तनाव हो गया। इस मामले में शुक्रवार को कुछ युवकों ने एक युवक को पीट दिया और बाइक में आग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावर एक लाख रुपये की नगदी, सोने की चेन छीनकर ले गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इस घटना में पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुरुवार रात दस बजे रवि की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर परिवार की महिलाएं नाच रही थीं, तभी दूसरे संप्रदाय के दो युवक आए और वीडियो बनाने लगे। सोनू पक्ष के लोगों ने यह देख लिया और मारपीट कर उनकी वीडियो डिलीट करा दी। तब तो दोनों युवक वहां से चले गए। लेकिन शुक्रवार सुबह जब सोनू बाइक से कहीं जा रहा था तो दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। आरोप है कि इन युवकों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर उसे जलाने की कोशिश की। सोने से एक लाख रुपये की नगदी, सोने की चेन भी छीन ली गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सोनू पक्ष के कुछ लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। इस घटना से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में सोनू ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। कोतवाल संजीव का कहना है कि युवकों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष की तहरीर आई है। जांच कराई जा रही है। नगदी और आभूषण छीनने का मामला संदिग्ध है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें