फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat:पिंटू बनकर शादी करने मंदिर पहुंचा जुबैर, पंडित ने की पूछताछ तो सकपकाया, गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 02:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती को लोनी स्टेशन से बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी जुबैर पिंटू बनकर मंदिर में शादी करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती के साथ शादी करने के लिए युवक जुबैर की जगह पिंटू नाम बताकर मंदिर पहुंच गया। शक होने पर पंडित ने पूछताछ की तो सच्चाई का पता चला। पंडित ने युवक को मंदिर से भगा दिया। उधर, पुलिस ने लापता युवती को लोनी रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पहले युवती लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने गांव के ही जुबैर पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार रात लोनी रेलवे स्टेशन से युवती को बरामद कर आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: तीसरे फेरे के बाद ही टूट गई शादी, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, बरात को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर से जाने के बाद युवती को लेकर लोनी के एक मंदिर में पहुंचा। वहां उसने पंडित को अपना नाम पिंटू बताकर शादी करने का प्रयास किया। तभी पंडित ने पूछताछ के बाद उन्हें वहां से भगा दिया। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती का मेडिकल और न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती ने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई तो उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी जुबैर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें