फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नाली में गिरने से युवक की मौत, परिजन रातभर तलाशते रहे, सुबह मिला शव

Wed, 25 Jan 2023 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में एक युवक की नाली में गिरकर मौत हो गई। परिवार वाले उसे रात भर तलाशते रहे लेकिन आज सुबह उसका शव नाली में पड़ा मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस का कहना है कि ज्यादा शराब पीने के कारण युवक नाली में गिर गया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में अमीनगर सराय कस्बे के बिनोली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक युवक की नाली में गिरने से मौत हो गई। युवक को उसके परिवार वाले रातभर तलाशते रहे। वहीं बुधवार सुबह युवक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के रहने वाले लोकेश (35) पुत्र गोपी मंगलवार शाम किसी काम से कस्बे में ही गया था, लेकिन देर रात तक वापस नही लौटा। परिजनों ने लोकेश की तलाश शुरू कर दी और रातभर उसकी तलाश करते रहे। लोकेश का शव बुधवार की सुबह सराय-बिनौली मार्ग पर पेयजल टंकी के पास नाली में पड़ा मिला। जिसे देखते ही सफाई कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी, शाहिद मंजूर के लखनऊ में इमारत में दो फ्लैट, बेटा हिरासत में
विज्ञापन


उधर मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कपड़ो से पहचानकर परिजनों को सूचना दी और परिजनों ने उसकी शनाख्त की। परिवार वालो ने बताया कि मृतक की तीन बेटियां व एक बेटा है, जो काफी छोटे हैं।

सूचना मिलने पर सीओ देवेंद्र शर्मा व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार वाले शराब पीने के कारण नाली में गिरने और अधिक ठंड होने के कारण युवक की मौत होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारण स्पष्ट होंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें