महिलाओं ने कहा कि इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर बुरा पड़ेगा। शराबी महिलाओं व युवतियां पर गंदी नजर रखते हैं और गलत टिप्पणी भी करते हैं, इसलिए वे इस ठेके को यहां से हटवाना चाहती हैं। कई बार उन्होंने शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे पहले रविवार को भी महिलाओं ने हंगामा किया था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेका बंद करा दिया था, लेकिन दूसरे ही दिन फिर ठेका खोल दिया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीओ सविरत्न गौतम ने इस संबंध में एसपी व डीएम से बातचीत कर जल्द हल निकाला जाएगा। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि महिलाओं की शिकायत से एसडीएम व सीओ को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही डीएम से वार्ता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।