फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में सिर पर बोतल मारकर की महिला की हत्या, सामने आई विवाद की ये वजह, आरोपी फरार

Sat, 17 May 2025 12:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में गुराना रोड पर उधारी के डेढ़ लाख को लेकर 50 वर्षीय महिला ओमवीरी की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर पर बोतल मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में गुराना रोड पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक वारदात में उधारी के डेढ़ लाख रुपए को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय ओमवीरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हसनपुर, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं और फिलहाल गुराना रोड पर परिवार संग रह रही थीं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
ओमवीरी के बेटों ने कुछ समय पहले गांव के ही कुछ लोगों से  डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे और इसी महीने लौटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन शुक्रवार रात चार से पांच युवक उनके घर पहुंचे और रकम की मांग को लेकर विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने लाठी-डंडों और बोतल से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: ISI Agent Arrested: कपड़ा फेरी, जनसुविधा केंद्र और प्राइवेट जॉब की आड़ में चल रहा जासूसी का बड़ा खेल 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बचाव में आई ओमवीरी पर बोतल से हमला 
जब शोर सुनकर ओमवीरी मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके सिर पर बोतल से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

 सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें