फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर महिला को पीटा, आरोपी फरार

Sun, 14 Apr 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत में मलकपुर गांव के भटठे पर एक महिला से छेडछाड़ करने का विरोध करने पर दो युवको ने उसे लात-घुसों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो भटठा मजदूरों को अपनी ओर आता देख युवक बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। मजदूरों ने उन्हें पकडने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीडिता ने कोतवाली पर तहरीर दी। 

विज्ञापन


घायल महिला संगीता पत्नी संजय मलकपुर रोड़ स्थित कांशीराम कालोनी बड़ौत की रहने वाली है। वह गांव के ही ईट भटे पर काम करती है। रविवार की दोपहर जब वह घर से खाना लेकर भटठे पर जा रही थी तो मलकपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी। 

महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया लिया। शोर सुनकर भटठे पर काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोग उधर दौड़े तो बाइक पर सवार होकर युवक वहां से भाग निकले। इस संबंध में घायल महिला ने कोतवाली पर दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें