फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 18 Sep 2021 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के चांदीनगर में एक व्यक्ति के मकान का छज्जा गिरने से उसका 25 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
विलाप करती परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह चांदीनगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के मकान का छज्जा गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदीनगर के चमरावल गांव निवासी मंदी सिंह के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे उसका 25 वर्षीय पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनाई देने पर परिजन मौके पर दौड़े और मलबे में दबे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव को गांव में ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें