फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: प्रेमियों से निकाह की जिद पर अड़ी दो बहनों को बंधक बनाकर की मारपीट, कई दिन तक रखा भूखा

Sat, 01 Sep 2018 12:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मामला यूपी के बागपत का है जहां शहर के एक मोहल्ले में दो सगी बहनों को उनकी बड़ी बहन और जीजा ने उन्हें तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और जमकर मारपीट की। यहां तक कि दोनों को कई दिन तक भूखा भी रखा गया। युवतियों का कुसूर बस इतना था कि वे अपनी पसंद से शादी करना चाहती थीं। शुक्रवार को दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनों को फिर से पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों सहित एक युवक को हिरासत में ले लिया। उधर परिजनों ने युवक पर दोनों बहनों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। जानें क्या था पूरा मामला :-

विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो बहनों ने बताया कि उनकी मां की 11 साल पहले मौत हो गई। चार साल पहले पिता भी दुनिया से चल बसे। पिता की मौत के बाद दोनों बहनों और छोटे दो भाईयों को बड़ी बहन अपने साथ घर ले गई। अब वे बहन के साथ ही रह रही हैं। एक बहन को खाला के बेटे से प्रेम हो गया तो दूसरी बहन को सहारनपुर के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया।

दोनों ने बहन और जीजा के सामने प्रेम विवाह करने की बात रखी तो उन्होंने मना कर दिया। जीजा और बड़ी बहन इस बात से इतना नाराज हुए कि दोनों को कमरे में बंद कर दिया। युवतियों के अनुसार तीन दिनों तक उन्हें कमरे में बंद रखा गया और उनकी पिटाई की गई। इस दौरान उन्हें भूखा रखा गया। दोनों को भाइयों से भी पिटवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बहन और जीजा ने दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। काफी देर तक वे घर के बाहर बैठी रहीं। लेकिन उन्हें घर में आने की इजाजत नहीं मिली। दोनों ने अपने प्रेमियों को फोन कर बुलाया। छोटी बहन का प्रेमी आया तो वह दोनों को टटीरी रेलवे स्टेशन पर ले गया। तीनों ट्रेन में बैठकर सहारनपुर के लिए जाने लगे। लेकिन जीजा ने उनका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। 

यहां जीजा ने तीनों को ट्रेन से उतार लिया। दोनों बहनों ने स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस स्टेशन पर पहुंची और दोनों बहनों व प्रेमी को कोतवाली ले आई। परिजनों ने दोनों बहनों को नाबालिग बताते हुए युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दोनों बहनों ने कहा कि यदि प्रेमियों से निकाह नहीं हुआ तो वे अपनी जान दे देंगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों बहनों को न्यायालय में पेश किया गया। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

ps://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें