यूपी के बागपत में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में अधिवक्ता समेत दो युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सरूरपुर गांव निवासी प्रवेश नैन पुत्र रणसिंह अधिवक्ता है। उनका अपने पड़ौसी सुमित से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। जिसमें अधिवक्ता प्रवेश नैन व दूसरे पक्ष के गौरव पुत्र सत्यवीर निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद घायल हो गए।