फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका, पेंटिंग के जरिए बताएं ‘बेटी ही बचाएगी’

Sun, 20 Jan 2019 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला 'अपराजिता अभियान 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत  आपको अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। आगामी 24 जनवरी को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल मेरठ कैंट में होने वाली इस पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम ‘बेटी ही बचाएगी’ रखी गई है। प्रतिभागियों को इसी थीम पर ऑन स्पॉट चित्र बनाने होंगे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। पहली कैटेगरी में 6वीं से 8वीं, दूसरी कैटेगरी में 9वीं से 12वीं और अंतिम कैटेगरी में डिग्री कॉलेजों की छात्राएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में किसी भी बोर्ड के स्कूल, किसी भी शिक्षण संस्थान, कोचिंग की छात्राएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी को ए-3 आकार की ड्राइंग शीट अमर उजाला द्वारा दी जाएगी। 

प्रतिभागी बोर्ड, रंग, शिक्षण संस्थान का आईकार्ड व चित्र बनाने की अन्य सामग्री अपने साथ लेकर आएंगे। अभिभावकों और शिक्षकों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचने की भी अनुमति है। सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। चित्र बनाने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। 

संबंधित स्कूल, कॉलेज, संस्था या संगठन के अलावा आम छात्राएं भी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कराएं व स्कूल, कॉलेज के माध्यम से अपना नाम भेजें। तीनों वर्गों में विजेताओं का चयन होगा, जिन्हें अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभाग करने के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है। 
विज्ञापन

ऐसे कराएं पंजीकरण
अमर उजाला के सिटी सेंटर बच्चा पार्क स्थित कार्यालय एवं अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आकर पंजीकरण कराएं। स्कूल के जरिए भी अपनी एंट्री भेज सकते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें