फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसों में आर्मी के नायक सहित तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 16 Mar 2019 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से गिरी मस्जिद की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में आर्मी के नायक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पहली सड़क दुघर्टना शुक्रवार की रात में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर लौहड्डा पुलिया के पास हुई। अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार कर भाग गया। हादसे में बड़ौत कोतवाली के गांव लौहड्डा निवासी अरविंद तोमर (36) पुत्र शिखर चंद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता शिखर चंद ने बताया कि मृतक अरविंद आर्मी की सातवीं जाट रेजीमेंट में नायब पद पर तैनात था। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी थी। वह छह दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया। वह शुक्रवार की रात में बड़ौत में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात घर वापस लौटते समय हादसा हुआ। उसके एक बेटा पांच वर्ष और बेटी सात वर्ष की है। आर्मी के जवान की मौत से पत्नी नीशू का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा है।
 
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नंगला बहलोलपुर गांव में हुई। शनिवार की सुबह चार बजे के लगभग दिल्ली की तरफ से आ रहे ईंट से लदे ट्रक ने मस्जिद की दीवार में टक्कर मार दी। मस्जिद के मोहजिम अब्दुल सत्तार (50) पुत्र शफीक निवासी खेड़ी ककरौली जनपद शामली हाल नंगल बहलोलपुर की दीवार की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दीवार में टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मस्जिद के इमाम अब्दुल रहमान ने बताया कि मृतक 15 साल से मस्जिद में देखरेख करता था। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेकड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा पुलिस के सामने ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र (34) पुत्र जयवीर निवासी गांव पंचलोक थाना लोनी जनपद गाजियाबाद की मौत हो गई।

भाई प्रदीप ने बताया कि वह शुक्रवार को अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित रिश्तेदारी में आया। शनिवार की सुबह वापस घर लौट रहा था। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई ने आरोप लगाया कि डूंडाहेड़ा चौकी पर पुलिस कर्मी हाईवे के बीचों बीच ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को रोक कर चालक से अवैध उगाही कर रहे थे। इस कारण मृतक रविंद्र ट्राली से टकरा गया। पुलिस कर्मी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस कर्मी कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें