फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो अलग- अलग हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत

Mon, 14 Jan 2019 10:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में दो अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजे सहित तीन की मौत हो गई। हिसावदा मार्ग पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण चाचा भतीजे की मौत हो गई। खट्टा प्रहलादपुर गांव में भैंसा भड़क गया, इससे बुग्गी का सामान बिखर गया। सामान के नीचे दब जाने से छात्रा की मौत हो गई। इस हादसे के बाद दो गांवों में गम का माहौल है। 

विज्ञापन


मूल रूप से फजलपुर निवासी रवि दत्त का परिवार वर्तमान समय में गांव डौला में रहता है। सोमवार शाम को रविदत्त का 16 वर्षीय बेटा विनय अपने चाचा 21 वर्षीय रोबिन के साथ बाइक पर सवार होकर हिसावदा मार्ग से डौला गांव लौट रहे थे। हिसावदा के निकट डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। वहां के चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल है। सैकड़ों ग्रामीण जिला अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर निवासी मामचंद के घर में रविवार को मेहमान आए थे। सोमवार को मामचंद अपनी पौत्री पायल (10) के साथ बुग्गी में टेंट का सामान लेकर वापस लेकर जा रहे थे। रास्ते में भैंसा भड़क गया, इससे बुग्गी से सामान नीचे गिर गया और पायल सामान के नीचे दब गई। हादसे में पायल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह भैंसें पर काबू पाया। क्षेत्र में दोनों हादसे होने के कारण दोनों गांव के लोगों में गम का माहौल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें