फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी की लाइन प्रोड्यूसर टीम के सदस्य गांव पहुंच गए हैं और लोकेशन फाइनल कर रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग से संपर्क कर शूटिंग करने की अनुमति लेने का कार्य भी चल रहा है।
मुंबई में फिल्म की वर्कशॉप शुरू हो गई है। इसके अलावा दादी चंद्रो की भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर निशानेबाजी भी सीख रही है। दादी प्रकाशो तोमर की भूमिका तापसी निभाएंगी। फिल्म रियल लोकेशन पर शूट होगी।
दादी के जेठ की भूमिका में होंगे प्रकाश झा
शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निदेशक प्रकाश झा नजर आएंगे। चौधरी अटल सिंह दादी के परिवार में सबसे बड़े हैं, फिल्म में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
तुषार हीरानंदानी होंगे निर्देशक
फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी होंगे। फैंटम फिल्म के बैनर तले अनुराग कश्यप की देखरेख में बन रही इस फिल्म को लेखक तुषार डायरेक्टर करेंगे। निर्देशक की भूमिका में यह उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह हाउस फुल दो, ग्रांड मस्ती, एक विलेन जैसी फिल्में लिख चुके हैं।
क्या होगा फिल्म में
घर और खेत के कार्यों में व्यस्त रहने वाली दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के शूटिंग रेंज तक पहुंचने, परिवार और गांव में विरोध और बेटियों के लिए प्रेरणा बनने की कहानी दर्शाई जाएगी। फिलहाल फिल्म का नाम वुमनियां रखा गया है, लेकिन इसे बदला जा सकता है।
जौहड़ी में खुशी, इतिहास बनेगा गांव
शूटिंग की तैयारियों के बीच जौहड़ी गांव में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य खुश है। साथ ही गांव भी इतिहास बनने वाला है। लगातार तीस दिन तक पहली बार जिले के किसी गांव में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। चंद्रो तोमर के परिवार के सदस्य सुमित राठी बताते हैं कि पूरे परिवार और बागपत के लिए यह खुशी की बात है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/