फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्डी चैम्पियनशिप में गौतमबुद्घनगर की टीम को-28-15 से हरा बना चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में बागपत की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा स्थित श्री संजय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय 44वीं राज्य स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बागपत ने गौतमबुद्धनगर को 28-15 के अंतर से हराया।
रविवार को दूसरे और अंतिम दिन लीग मुकाबले के पहले मैच में बागपत की टीम ने गाजियाबाद को 30-24 के अंतर से हराया। वहीं दूसरे मैच में गौतमबुद्धनगर की टीम ने 28-27 के अंतर से बुलंदशहर की टीम को हराया। तीसरा मुकाबला बागपत और मेरठ की टीमों के बीच हुआ। इसमें बागपत ने मेरठ को 34-24 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में गौतमबुद्धनगर ने गाजियाबाद को 42-26 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरे सेमीफाइनल में बागपत ने बुलंदशहर की टीम को 32-15 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फाइनल मुकाबले में बागपत की टीम शुरू से ही गौतमबुद्धनगर की टीम पर भारी रही। पहले हाफ में बागपत की टीम ने 15-7 की बढ़त बना ली थी। आखिर में बागपत ने 28-15 के अंतर से मैच जीतकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। मैच के स्कोरर अभिषेक कश्यप कानपुर और चीफ रेफरी सुनील वशिष्ठ बागपत रहे। उत्तर प्रदेश रेफरी बोर्ड के कनवीनर अजय शर्मा रहे। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय शर्मा गौतमबुद्धनगर, जगेंद्र चौधरी, राजपाल, सतेंद्र बागपत, राजसिंह नागर, गाजियाबाद, राकेश शर्मा, बुलंदशहर, ओमसिंह वर्मा, शामली, रामपाल, मुजफ्फरनगर, जगेंद्र चौधरी मेरठ, अनिल दबथुवा, कोपिंद्र, अनिल, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें