फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर पालिका में मचा घमासान, चेयरपर्सन की मौजूदगी में ईओ पर तान दी बूंदक

Mon, 31 Dec 2018 09:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मामले की शिकायत करती ईओ निहारिका चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में नगर पालिका में आयोजित कर्मचारी के विदाई समारोह को लेकर चेयरपर्सन और ईओ के बीच कहासुनी हुई। ईओ निहारिका चौहान ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि चेयरपर्सन की मौजूदगी में परिवार के ही युवकों ने उन पर राइफल तान दी और धमकी दी। ईओ ने विरोध कर युवकों को चप्पल दिखाकर कंप्यूटर कक्ष से बाहर निकाला। कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। ईओ ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


ईओ निहारिका चौहान ने बताया कि वह कंप्यूटर कक्ष में बैठकर आईजीआरएस के प्रकरण निपटा रही थी। इसी बीच उनके पास चेयरपर्सन संगीता धामा पहुंची और पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र के विदाई समारोह के आयोजन पर सवाल पूछा। ईओ का कहना था कि समारोह उनकी तरफ से नहीं किया गया है। आरोप है कि इसी बीच चेयरपर्सन के परिवार का ही शक्ति और अमित डागर कक्ष में पहुंचे। शक्ति ने उनके सीने पर बंदूक तान दी और चीरने तक की धमकी दे डाली। ईओ ने अपनी चप्पल निकालकर दोनों युवकों का विरोध किया और उन्हें कमरे के बाहर तक ले गई। इस बीच कर्मचारी पहुंचे और बीच-बचाव कराया। ईओ ने एसडीएम पुलकित गर्ग और सीओ राजीव प्रताप सिंह को सूचना दी। थाने में पहुंचकर शक्ति और अमित डागर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज सौंपी, जांच की मांग 
ईओ ने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज सौंप दी। प्रकरण की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ईओ का कहना है कि आरोपियों ने आईजीआरएस के कागज भी फाड़ दिए गए और कंप्यूटर में भी लात मार दी गई। 

फैक्ट्रियों की शिकायत करने पर सभासद के साथ मारपीट 
कस्बे के वार्ड 10 के सभासद सुधीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह संदीप प्रजापति और संदीप धामा के साथ सोमवार को पालिका में किसी काम से गए थे। इस बीच चेयरपर्सन संगीता धामा ने उन्हें फैक्ट्रियों के प्रदूषण के प्रकरण पर नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि चेयरपर्सन ने धमकाया। अंकित, अमित डागर और अन्य पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।  

विकास कार्यों में रोडा हटका रही ईओ 
पालिका की चेयरपर्सन संगीता धामा के जेठ हरख्याल सिंह का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। चेयरपर्सन के साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया है। ईओ विकास कार्यों में रोड़ा अटका रही है, जिसका विरोध किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें