फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मुठभेड़ फर्जी बता प्रवीण राठी के परिवार ने दी पलायन की चेतावनी 

Wed, 02 Sep 2020 09:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र में गांगनौली गांव के जंगल में चार दिन पहले हुई पुलिस मुठभेड़ में प्रवीण राठी की गिरफ्तारी पर उसके परिजनों ने सवाल उठाए है। पिता ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए परिवार के साथ गांव से पलायन करने की बात कही है। साथ ही मुख्यमंत्री से मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच कराकर पुलिस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुभाषना राठी के पति सत्यवीर राठी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 30 अगस्त की शाम को पांच बजे उसका बेटा प्रवीण राठी खेत पर काम करने के लिए गया था। पुलिस खेत में पहुंची और उसके बेटे को उठाकर ले गई।

विज्ञापन

इसके बाद गांगनौली-टीकरी मार्ग पर ले जाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसके पैर में गोली मार दी। उसका बेटा चार साल से गांव में ही रह रहा था। गांव वाले सभी बता सकते हैं कि उसने कोई अपराध नहीं किया। प्रवीण की मां सुभाष राठी गांव की प्रधान है।

पुलिस जब खेत में गई थी तो रास्ते में एक मकान में सीसीटीवी कैमरे में आते-जाते पुलिसकर्मी कैद हो गए थे। वह फुटेज उनके पास है। पुलिस प्रवीण को खेत से उठाकर ले गई थी।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ग्राम प्रधान के बेटे को उठाकर फर्जी मुठभेड़ दिखा सकती है तो उनका गांव में रहने का कोई लाभ नहीं है। गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस फर्जी मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

बड़े बेटे प्रमोद की हो चुकी हत्या
ग्राम प्रधान सुभाषना राठी का बड़े बेटे प्रमोद राठी पर एक लाख का इनामी रह चुका है। प्रमोद की हत्या हो चुकी है। हत्या में पुलिस जांच में परमवीर तुगाना व अजीत हप्पू का नाम आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें