बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बाइक चोर सावन और अक्षय ने बताया कि वे शादी-समारोह में हलवाई के पास काम करते हैं। इसी दौरान जिस बाइक में चाबी लग जाती है, उसे ही चोरी कर ले जाते हैं। यदि कोई उन्हें पकड़ भी लेता है तो उसे शादी में सामान लाने का बहाना बना देते हैं। बाइक चोरी करने के बाद 1500 रुपये में मेरठ बेच देते हैं।
आठवीं पास हैं पकड़े गए आरोपी
पकड़ा गए सावन कक्षा आठवीं पास है। उस पर सिविल लाइन मेरठ, लोनी जनपद गाजियाबाद में एक-एक मुकदमा है, जबकि पांच मुकदमे बाइक चोरी के बड़ौत थाने पर दर्ज है। पकड़ा गया अक्षय भी आठवीं पास है। उस पर भी सिविल लाइन मेरठ, गाजियाबाद में एक-एक व बड़ौत कोतवाली पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
मामा की हत्या कर चुका है अक्षय
पकड़े गए बाइक चोर अक्षय और सावन चार माह पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। अक्षय ने 2016 में अपने ही सगे मामा की मुलसम गांव में फावड़े से काटकर हत्या की। इस मामले में वह जेल गया। सावन बाइक चोरी के मामले में जेल में था। दोनों की जेल में ही दोस्ती हुई। जेल से बाहर आते ही दोनों बाइक चोरी का काम शुरू कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/