फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पलक झपकते ही चुरा लेते थे बाइक, पकड़े जाने पर उगले कई राज

Tue, 08 May 2018 07:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत पुलिस ने अंतर जनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। इनमें से चार बड़ौत से चोरी की, इन पर बड़ौत, लोनी और मेरठ में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों चोरी कर बाइक मेरठ में बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को बड़ौत में छपरौली रोड पर स्थित पूर्वी यमन नहर पुल के पास चेकिंग कर दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सावन पुत्र कृष्ण निवासी शबगा और अक्षय पुत्र वीरेंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी बड़ौत शामिल है। दोनों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। बाइक चोरी के संबंध में बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। इसे दोनों ने शिवपुरी पट्टी चौधरान से चोरी किया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। 

दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एसपी ने बताया कि ये लोग काफी समय से बागपत, मेरठ और गाजियाबाद जनपदों में बाइक चोरी कर रहे थे और मेरठ ले जाकर बेच देते हैं। चोरी की अन्य बाइक सिंचाई विभाग के पुराने डाक बंगले में छिपाकर रखी थी। जिन्हें टाटा मैजिक में लादकर मेरठ ले जाने वाले थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पुराने डाक बंगले से चोरी की सात बाइक बरामद कीं हैं। दोनों ने बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होना भी स्वीकार कर लिया है। दोनों पर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद जनपदों में बाइक चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से बड़ौत कोतवाली में पांच मुकदमे, थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ में एक मुकदमा और थाना लोनी जनपद गाजियाबाद में बाइक चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों से मिली बाइकों सेे असली नंबर प्लेट हटाकर नकली प्लेट लगाई हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें : होटल में पार्टी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए करते थे चोरी, गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Trending Videos
विज्ञापन

शादी समारोह से उठाते हैं बाइक

बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए बाइक चोर सावन और अक्षय ने बताया कि वे शादी-समारोह में हलवाई के पास काम करते हैं। इसी दौरान जिस बाइक में चाबी लग जाती है, उसे ही चोरी कर ले जाते हैं। यदि कोई उन्हें पकड़ भी लेता है तो उसे शादी में सामान लाने का बहाना बना देते हैं। बाइक चोरी करने के बाद 1500 रुपये में मेरठ बेच देते हैं।

आठवीं पास हैं पकड़े गए आरोपी
पकड़ा गए सावन कक्षा आठवीं पास है। उस पर सिविल लाइन मेरठ, लोनी जनपद गाजियाबाद में एक-एक मुकदमा है, जबकि पांच मुकदमे बाइक चोरी के बड़ौत थाने पर दर्ज है। पकड़ा गया अक्षय भी आठवीं पास है। उस पर भी सिविल लाइन मेरठ, गाजियाबाद में एक-एक व बड़ौत कोतवाली पर चार मुकदमे दर्ज हैं। 

मामा की हत्या कर चुका है अक्षय
पकड़े गए बाइक चोर अक्षय और सावन चार माह पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। अक्षय ने 2016 में अपने ही सगे मामा की मुलसम गांव में फावड़े से काटकर हत्या की। इस मामले में वह जेल गया। सावन बाइक चोरी के मामले में जेल में था। दोनों की जेल में ही दोस्ती हुई। जेल से बाहर आते ही दोनों बाइक चोरी का काम शुरू कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें