फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स ने हॉस्पिटल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी 'मौत' की वजह

Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो
विज्ञापन

बागपत में कस्बे के सर्वोदय अस्पताल में नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्टाफ रूम में पंखे पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव चले गए।  

विज्ञापन


शामली जनपद के कसेरवा गांव निवासी सतेंद्र पुत्र सुखवीर सिंह सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। अस्पताल में उसकी पत्नी लोकिंद्रा उर्फ ज्योति (32) स्टाफ नर्स थी। दोनों अस्पताल में रूम लेकर बच्चों सहित रहते थे। सतेंद्र ने बताया कि रविवार की रात में करीब आठ बजे पत्नी लोकिंद्रा ड्यूटी समाप्त कर कमरे में आ गई। खाना खाने के बाद सभी सो गए। सोमवार की सुबह छह बजे उठा तो पत्नी कमरे में नहीं थी। उसकी तलाश की तो अस्पताल में दूसरी मंजिल पर स्टाफ रूम में पंखे पर पत्नी का शव लटका हुआ था।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। उसके पति का कोई कसूर नहीं है। पुलिस कार्रवाई नहीं करानी है। पति ने बताया कि वह बीमार रहती थी। मृतका का मायका भड़ल गांव में है। उसके मायके वालों ने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

अस्पताल के डायरेक्टर तेजपाल बली ने बताया कि नर्स लोकिंद्रा व उसका पति सतेंद्र अस्पताल में ढाई साल से कार्यरत है। दोनों में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। वह बीमार जरूर रही थी। मृतका के एक बेटा और दो बेटी है। मां की मौत पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें