पाकिस्तान भेज रहा था जानकारियां
राजस्थान पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान को जानकारियां भेज रहा था। आरोप है कि सेना क्षेत्र के कुछ फोटो और वीडियो भी पाकिस्तान भेज दिए थे। वह पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ा था। कोटा रेलवे स्टेशन के भी फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजे हैं।
इस तरह पहुंच गया कोटा
राजस्थान पुलिस के मुताबिक इमरान एक ठेकेदार के जरिये पहले बीकानेर सेना क्षेत्र में लकड़ी का काम कर चुका है। इन दिनों वह कोटा में कारपेंटर का काम कर रहा था। इसके अलावा फर्नीचर यार्ड में भी उसने दो माह काम किया था। बीते दो माह से आर्मी एरिया व स्टेशन सहित कोटा आने-जाने वाले रास्तों के बारे में जानकारी लीक कर रहा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/