फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी की मां का बयान, भाजपा विधायक योगेश धामा से बताया परिवार को खतरा

Wed, 29 Jul 2020 01:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी देने के मामले में कुख्यात सुनील राठी की मां का बयान सामने आया है। टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन और सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी ने विधायक योगेश धामा से अपने परिवार को खतरा बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा अगर उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार योगेश धामा होगा। बताया गया कि राजबाला चौधरी 2017 में बसपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। अब वह जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रही हैं।

वहीं राजबाला चौधरी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी को भी खतरा है। उन्होंने कहा देशपाल बदरखा की हत्या कराने का सुनील राठी पर झूठा आरोप लगाया गया। साथ ही कहा कि परमवीर तुगाना की हत्या का भी हमारे परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि सुनील राठी या मेरे नाम से इधर-उधर चिट्ठी फेंक कर हमें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस इन मामलों की जांच करें। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

विज्ञापन

ये था मामला
तिहाड़ जेल में बंद शातिर अपराधी सुनील राठी ने बागपत के विधायक योगेश धामा को धमकी दी थी। अपराधी बागपत से अपनी मां को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई थी। वहीं इसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई।  

पुलिस के अनुसार जेल में बंद अपराधी सुनील राठी ने भाजपा विधायक योगेश धामा को चिट्ठी भेजी है। जिसमें शातिर अपराधी ने पहले यमुना नदी में खनन का विरोध करने पर आपत्ति जताई और फिर भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दे दी। 

बताया गया था कि अपराधी सुनील राठी बागपत से अपनी मां राजबाला को जिला पंचायत का चुनाव लड़वाना चाहता है। जिसकी वह तैयारी कर रहा है। इससे पहले अपराधी ने अपने शूटरों से हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की गोली मारकर हत्या करा दी थी। अपराधी सुनील राठी ने बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। जिसके बाद से सुनील राठी बागपत में अपने गैंग को लगातार सक्रिय कर रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें