फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राशन डीलर की आत्महत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगा था ये आरोप

Mon, 24 Feb 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के अमीनगर सराय के बशोध गांव निवासी राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या में गांव के चार लोगों सहित एक अन्य राशन डीलर के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमें मृतक के भाई ने पांचों पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। थानापुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


21 फरवरी की रात बसोध निवासी राशन डीलर शकुंतला देवी के बड़े बेटे आशीष ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को घर के मंदिर से आशीष का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ था।  उसने  गांव के चार लोगो सहित एक अन्य राशन डीलर पर रुपयों का दबाव बनाना और राशन लेकर पैसे ना देना था, जिसकी वजह से आशीष काफी तनाव में था और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

आशीष के भाई मनीष पुत्र नरेश ने गांव के  इस्लाम, तारे, सरफराज, महबूब और मेवला के राशन डीलर अध्यक्ष कुलदीप के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें