फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली परिसर में सीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि, होली और रमजान को लेकर चर्चा की गई। सभी से आग्रह किया कि हिंदू-मुस्लिम त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने चेतावनी दी कि त्योहारी माहौल में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में मौजूद व्यापारियों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने कस्बे के सांप्रदायिक सौहार्द की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां दोनों समुदायों के लोग हमेशा से एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं और सुख-दुख में साथ रहते हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मंदिरों में होने वाली भीड़ व समय को लेकर जानकारी ली। कहां कितनी भीड़ होती है, उसके अनुसार सीओ ने उन मंदिरों पर फोर्स लगाने के लिए कोतवाल प्रताप सिंह को दिशा निर्देश दिए।
सीओ ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। अगर महाशिवरात्रि और रमजान से संबंधित किसी तरह की समस्या होती है तो तत्काल पुलिस को बताएं। कहा कि पुलिस सादे कपड़ों में हर तरफ मौजूद है, ऐसे में अगर किसी तरह की अफवाह आदि फैलाता हुआ कोई मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंजूर मलिक, शानू जैन, शाहवेज अंसारी, शहजाद सितारा, राहुल पाल, फरमान अंसारी, मुनव्वर प्रधान, सुधीर वर्मा, हरेंद्र चौधरी, खालिद अंसारी, सलीम कुरैशी, शाहिद मलिक, यूसुफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें